फ़िल्म में रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी के बीच कोई ड्रीम सीक्वेंस नही :: संजय लीला भंसाली

संजय लीला भंसाली ने पद्मावती फ़िल्म के बारे में स्पष्टीकरण देते हुए Viacom 18 Motion picture के यु ट्यूब चैनल पर डाली वीडियो में कहा है कि फ़िल्म में रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी के बीच कोई ड्रीम सीक्वेंस नही है
देखे वीडियो :-

वीडियो में भंसाली कहते है कि
[[["में संजय लीला भंसाली इस वीडियो के माध्यम से कुछ कहना चाहता हूं , मैंने यह फ़िल्म पद्मावती बहुत ईमानदारी, जिम्मेदारी और मेहनत से बनाई है में रानी पद्मावती की कहानी से हमेशा से प्रभावित रहा हूँ और ये फ़िल्म उनकी वीरता उनके आत्मबलिदान को नमन करती है कुछ अफवाहों की वजह से ये फ़िल्म विवादों का मुद्दा बन चुकी है । अफवाह ये है कि फ़िल्म में रानी पद्मावती और अलाउद्दिन खिलजी के बीच कोई ड्रीम सीक्वेंस दर्शाया गया है । मैंने इस बात को पहले ही नकारा है लिखित प्रमाण भी दिया है इस बात का पहले और आज इस वीडियो के माध्यम से में फिर से दोहरा रहा हूँ कि हमारी फ़िल्म में रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी के बीच मे ऐसा कोई सीन नही है जो किसी की भावनाओ को ठेस पहुंचाई जज्बातों को तकलीफ दे हमने इस फ़िल्म को बहुत जिम्मेदारी से बनाया है । राजपूत मान और मर्यादा का ख्याल रखा है और एक बार फिर से में दोहरा रहा हूँ कि हमारी फ़िल्म में रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी के बीच कोई ड्रीम सीक्वेंस नही है कोई ऐसा सीन नही है जो किसी को भी तकलीफ दे"]]]]

अब वास्तव में फ़िल्म में क्या है यह तो फ़िल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा 

No comments:

Post a Comment