नही रहे अभिनेता शशि कपूर

सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता पद्म विभूषण शशि कपूर का सोमवार शाम करीब 05:20 बजे निधन हो गया । शशि कपूर को शनिवार को छाती में दर्द की शिकायत होने पर कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था ।

मेरे पास माँ है डायलॉग से मशहूर अभिनेता शशि कपूर का जन्म कोलकाता में 18 मार्च 1938 को हुआ था । शशि कपूर पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे व राज कपूर तथा शम्मी कपूर के छोटे भाई थे । करीब 160 से अधिक फिल्मो में अभिनय करने वाले शशि कपूर की की पहली फ़िल्म आग थी । अपने समय मे थियेटर पर लोगो की जुबान और दिल पर छा जाने वाले शशि कपूर के निधन से फ़िल्म जगत में शौक की लहर है।

No comments:

Post a Comment