पद्मावती फ़िल्म की विदेश रिलीज पर रोक की याचिका खारिज :: सुप्रीम कोर्ट

विवादित फ़िल्म पद्मावती की विदेश रिलीज रोकने सम्बन्धी याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है । मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने कहा कि फ़िल्म को केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से हरी झड़ी मिलने से पहले कोई आदेश कैसे जारी कर सकते है ?

 मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति D Y चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति A M खानविलकर ने पूर्वानुमान पर कोई आदेश देने से मना करते हुए मनोहर लाल शर्मा की याचिका को खारिज कर दिया है । न्यायालय ने विभिन्न राज्य सरकारो व अधिकारियों द्वारा की गई फ़िल्म रिलीज पर समय पूर्व की गई टिप्पणियों पर कड़ा एतराज जताया है ।

No comments:

Post a Comment