रीट ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

प्रदेश की चर्चित परीक्षा रीट 2017 के अभ्यर्थियों के लिए विशेष खबर ये है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2017  के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है ।

 अब अभ्यर्थी वेबसाइट से 4 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन व परीक्षा शुल्क जमा करा सकते है व 7 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते है । गौरतलब है कि रीट परीक्षा 11 फरवरी 2018 को आयोजित होगी जिसके लिए अब तक करीब आठ लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किये है।

No comments:

Post a Comment