राजनेता की बजाय एकलिंगनाथ की अध्यक्षता में हुआ प्रांतीय अधिवेशन का आगाज :: पंचायती राज शिक्षक संघ

दैनिक राजस्थान :
झीलों की नगरी उदयपुर में आज शनिवार को राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ के प्रांतीय अधिवेशन का उदघाटन हुआ । पूरे राज्यभर से आये शिक्षको के हुजूम से उदयपुर के बस स्टॉप , रेलवे स्टेशन आदि जगह पर सुबह से ही भरपूर भीड़ भाड़ रही । उदघाटन समारोह भूपाल नोबेल संस्थान के न्यू इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुआ । प्रदेश के सभी जिलों से आये शिक्षको का उदयपुर के सभी कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर हार्दिक स्वागत किया ।
कार्यक्रम में विशेष बात यह रही कि किसी राजनेता की बजाय  भगवान एकलिंगनाथ को अध्यक्ष मानकर कार्यक्रम की शुरुआत की ।


 शुरुआत में प्रदेशाध्यक्ष मूलचन्द गुर्जर, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेरसिंह चौहान, प्रांतीय महामंत्री शम्भूसिंह मेड़तिया, आदि ने दीप प्रज्वलन किया ।
 कार्यक्रम की शुरुआत में रईस खान ने गणपति वंदना गाकर तथा बालिकाओ की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने अधिवेशन में सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

उदयपुर जिलाध्यक्ष नवीन व्यास ने आये हुए सभी अतिथियों और शिक्षको का पधारने पर आभार प्रकट करते हुए सभी का स्वागत किया ।
कार्यक्रम की शुरुआत में संगठन के शुरुआती विकास व प्रसार सम्बन्धी डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई ।


 विशाल पांडाल में उपस्थित विशाल शिक्षक समूह को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेरसिंह चौहान ने संबोधित करते हुए विश्वास दिलाया कि संगठन हर समय शिक्षक हितार्थ कार्यरत है और चौहान ने कहा कि संगठन का प्रांतीय अधिवेशन उदयपुर के लिए एक गर्व की बात है मेवाड़ की इस पुण्यधरा पर यह शिक्षक समाज का एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है । कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संघठन के कार्यकर्ताओं ने दिनरात मेहनत करके इस आयोजन को भव्य रूप दिया ।

 धौलपुर से करीब सवा सौ शिक्षको के साथ आये जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने वर्तमान सरकार द्वारा की जा रही शिक्षक समाज की उपेक्षा पर रोष प्रकट किया ।
जे आर एन राजस्थान विद्यापीठ विश्विद्यालय के कुलपति कर्नल एस एस सारंगदेवोत ने सभी शिक्षको को आत्मबल प्रदान करते हुए समाज मे शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार प्रकट किए ।

 शिक्षकर्मी पैराटीचर संघ के प्रतिनिधि ने पैराटीचर की पीड़ा जाहिर करते हुए सहयोग के लिए पंचायती राज संगठन के प्रति आभार प्रकट किया ।कार्यक्रम के दौरान बालिकाओ ने राजस्थानी गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुति देकर सबको रोमांचित कर दिया !
महिला प्रतिनिधि बेबी नन्दा, परिवाद समिति के विजय कुमार शर्मा ने शिक्षक संगठन की महत्ता पर जोर देते हुए संगठित रहने के लिए अनुरोध किया । वक्ता निमेश नीमा ने मेवाड़ महिमा व संघटन के बारे में एक विशेष शैली में बखान करते हुए सभी को मंत्रमुग्ध किया।

संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष मूलचन्द गुर्जर ने प्रदेश सरकार को कर्मचारी विरोधी बताते हुए कड़ी निंदा की तथा सभी शिक्षको को संगठित रहकर आंदोलन करने के लिए प्रेरित किया । सातवे वेतनमान के एरियर, विसंगतियों , पैराटीचर शिक्षकर्मी मानदेय, शिक्षक भर्ती, हेण्डपम्प मिस्त्री आदि कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार प्रकट करते हुए समाधान के लिए सरकार से वार्ता व आंदोलन का आश्वासन दिया ।

हजारो की संख्या में उपस्थित शिक्षक व सभी आगन्तुकों ने भव्य ऐतिहासिक अधिवेशन के आयोजन के लिए शेरसिंह चौहान व पूरे उदयपुर के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए भूरी भूरी प्रसंशा करते हुए संघठित रहने का संकल्प लिया

No comments:

Post a Comment