देशभर में यूजीसी नेट की परीक्षा रविवार को

CBSE द्वारा आयोजित यूजीसी नेट की परीक्षा  रविवार 5 नवम्बर को आयोजित की जाएगी । इसमे देशभर के करीब 9.30 लाख परीक्षार्थी ने पंजीकरण कराया है । इस परीक्षा के लिए पूरे देशभर में करीब 91 शहरों में लगभग 1700 सेंटर बनाये है । पहला पेपर सुबह साढ़े नो से ,दूसरा पेपर दोपहर सवा ग्यारह बजे से और तीसरा पेपर दोपहर दो बजे से शुरू होगा जो कि साढ़े चार बजे पूरा होगा ।

परीक्षा हॉल में परीक्षार्थी मोबाइल, घड़ी, नोटपैड ,बुक, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नही ले जा सकते ।
परीक्षा हॉल में समय देखने के लिए घड़ी लगी होगी ।

No comments:

Post a Comment